Post Content
Current Affairs One Liner For Competitive Exams : देश में हर रोज रेलवे, बैंक, पुलिस, आर्मी आदि विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं। जिसके लिए लाखों लोग आवेदन करते हैं और परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं और परीक्षा भी देते हैं। लेकिन कुछ लोग ही ऐसे होतें हैं जो परीक्षा को पास कर लेते हैं और जिनका सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्शन हो पाता है।
Current Affairs One Liner For Competitive Exams
बहुत से लोगों को सरकारी नहींं मिल पाती जिसकी वजह से वो निराश हो जाते हैं। Current Affairs One Liner For Competitive Exams जिन लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती उसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक कारण यह भी होता है कि उन्होंने या तो मेहनत नहीं कि या फिर उनके ज्ञान में कहीं न कहीं कमी रह गई।
सरकारी नौकरी पाने के लिए और परीक्षा में पास होने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाना। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में पूछे गए सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को गिरा भी सकता है और उठा भी सकता है। अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय पर अच्छी पकड़ रखें ।
Current Affairs One Liner For Competitive Exams
आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं।
26 February 2021
1. श्रीनगर के गुलमर्ग में आज से शुरू हो रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2021 का शुभारम्भ कौन करेगा?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
2. एशियाई विकास बैंक एडीबी का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : वूचॉन्ग उम।
३. उत्तर प्रदेश सरकार ने किन राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना जाँच कराना अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर : केरल एवं महाराष्ट्र।
४. भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से मात देकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में कौन सा स्थान हासिल कर लिया है?
उत्तर : प्रथम।
5. मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई. श्रीधरन ने किस राजनीतिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी।
6. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए किस कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है?
उत्तर : ग्रीन कार्ड।
7. झारखंड कैबिनेट ने सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में किस पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया है?
उत्तर : हुक्का बार।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16577 (120 मौतें).
9. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन द्वारा किसे अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंस पुरस्कार के लिए चुना गया है?
उत्तर : अंजलि भरद्वाज।
10. राष्ट्रीय आयोग अनुसूचित जाति दिल्ली के अध्यक्ष पद का किसने पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर : श्री विजय सांपला।
25 February 2021 Current Affairs
1. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड मोटेरा का नाम किसके नाम पर करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किस केंद्रशासित राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने को मंजूरी दे दी गयी है?
उत्तर : पुडुचेरी।
3. डेनिम ब्रांड ने किस अभिनेत्री को अपना ग्लोबल ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है?
उत्तर : दीपिका पादुकोण।
4. पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद किस तेज बॉलर ने भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की है?
उत्तर : इशांत शर्मा।
5. फ्रांस और यूएई में भारत के राजदूत रहे रंजीत सेठी ने कितने वर्ष की उम्र में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है?
उत्तर : 81 वर्ष।
6. पीरामल फार्मा के टेटमोसॉल ब्रांड का प्रचार करने के लिए कंपनी ने किस अभिनेता का साथ करार किया है?
उत्तर : मनोज बाजपेई।
7. कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले किस मशहूर पंजाबी गायक का निधन हो गया है?
उत्तर : सरदूल सिकंदर।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 16738 (138 मौतें).
9. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किस भारतीय-अमेरिकी वकील और अधिकार कार्यकर्ता को कार्मिक कार्यालय के प्रबंधन का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है?
उत्तर : किरण आहुजा।
10. क्रिकेटर मनोज तिवारी किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं?
उत्तर : तृणमूल कांग्रेस।
24 February 2021 Current Affairs
1. आज दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का उद्घाटन किसके हाथों से किया जायेगा?
उत्तर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
2. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने किसके फैसले को पलटते हुए प्रतिनिधिसभा को फिर से बहाल कर दिया है?
उत्तर : प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली।
3. निर्यात संगठन फियो ने नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?
उत्तर : ए. सक्तिवेल।
4. बाजार नियामक सेबी ने किस रियल एस्टेट फर्म पर 1 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर : अल्केमिस्ट इंफ्रा।
5. बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए जापान की सरकार ने पहली बार एकाकीपन से निपटने के लिए मंत्री को नियुक्त किया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : तेत्सुशी साकामोटो।
6. दादर और नगर हवेली से सांसद ने आत्महत्या कर जान दे दी है उनका नाम क्या था?
उत्तर : मोहन सांझीभाई डेलकर।
७. आज से राजस्थान के जैसलमेर में किस विख्यात 4 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हो रही है?
उत्तर : मरू महोत्सव।
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 13742(104 मौतें).
9. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 26 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक किन राज्यों के यात्रियों को दिल्ली में आने पर अपनी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव दिखानी अनिवार्य कर दी है?
उत्तर : महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब।
10. भारतीय बाल कल्याण समिति ने 15 साल की किस लड़की को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार प्रदान किया है?
उत्तर : कुसुम (जालंधर)।
23 February 2021 Current Affairs
1. निर्देशक नीला माधब पांडा की उड़िया फिल्म ‘कलिरा अतिता’ को किन अवार्ड्स की जनरल कैटेगरी में जगह दी है?
उत्तर : ऑस्कर अवार्ड्स।
2. किस केंद्र शासित प्रदेश में अपना बहुमत साबित न करने के कारण कांग्रेस समर्थित सरकार गिर गयी है?
उत्तर : पुडुचेरी।
3. 30वें एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजी दल ने कितने पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है?
उत्तर : 10 पदक (5 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य पदक)।
4. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष पद के लिए किसे लगातार पांचवी बार नियुक्त किया गया है?
उत्तर : महबूबा मुफ़्ती।
5. टीम इंडिया के किस तेज गेंदबाज के फिटनेस टेस्ट में सफल होने पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अगले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है?
उत्तर : उमेश यादव।
6. मध्य प्रदेश विधानसभा का स्पीकर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : गिरीश गौतम।
7. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की एक मात्र एमएलसी नूतन सिंह किस पार्टी में शामिल हो गयीं हैं?
उत्तर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 10584 (78 मौतें).
9. देश में निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली किस मिसाइल का डीआरडीओ ने दो बार सफल परीक्षण किया है?
उत्तर : वीएल-एसआरएसएएम।
10. किस देश ने महिलाओं को थल सेना, वायुसेना एवं नौसेना में शामिल करने की मंजूरी दे दी है?
उत्तर : सऊदी अरब।