Samanya Gyan Questions Hindi Part-5

techparimal news

Samanya Gyan Questions Hindi Part-5  आप सभी का हमारी वेबसाईट Shikshanjagat.net पर हार्दिक स्वागत है | आप सभी जानते है की सामान्य ज्ञान सभी हेतु के लिए बहुत ही आवश्यक विषय है – चाहे वह विद्यार्थी हो, अभिभावक हो या फिर अध्यापक हो | सामान्य ज्ञान हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जो हर तरह से हमें कही न कही उपयोगी होता है – चाहे हम नौकरी पेशा हो या फिर विद्यार्थी |

Samanay Gyan Hindi Questions Part-5

हम यहाँ पर आपके लिए 40 एसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न चुनकर लाये है जो आपको बहुत ही उपयोगी होगे | इस प्रश्नों के उत्तर आपको प्रश्न के निचे ही दे दिए गए है ताकि आप सरलता से उसे याद भी कर सकते है | तो आज के इस सामान्य ज्ञान के दुसरे चरण में दिए गई सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़िए और आज कुछ नया जानिए | Samanay Gyan Hindi Questions Part-5

  1. भारत के सविधान में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों को न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति प्रदान की गई है, जिसका मुख्य आधार है ? उत्तर – अनुच्छेद-13
  2. ध्वनि किस रूप में यात्रा करती है ? उत्तर – अनुदैर्घ्य तरंग गति में
  3. एक जलती हुई मोमबत्ती एक टम्बलर से ढक दिए जाने पर किस कारण बुझ जाती है ? उत्तर – हवा की अपर्याप्त पूर्ति होने के कारण
  4. कमरा गर्म करने वाले बिजली के हीटर का रेडिएटर सबसे अधिक प्रभावी तब होता है, जब वह उत्तर – बहुत अधिक पॉलिश किया हुआ हो
  5. भारी पानी (Heavy water) शब्द किसका सूचक है ? उत्तर – ड्यूटीरियम ऑक्साइड
  6. खून की कमी को क्या कहा जाता है ? उत्तर – एनीमिया
  7. चमगादड़ जिस सिद्धांत द्वारा संचालन करते हैं उसमें किसका गुणधर्म (तत्व) होता है ? उत्तर – ध्वनि
  8. बहुत अधिक धुएँ से भरा कुहरा क्या होता है ? उत्तर – धूम कुहरा
  9. स्फीग्मोनोमीटर नामक उपकरण किसको मापने के लिए काम में लाया जाता है ? उत्तर – रक्त दाब
  10. पृथ्वी के पटल में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा गैस है ? उत्तर – ऑक्सीजन
  11. अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष कैसा लगता है ? उत्तर – काला
  12. बिजली के बल्ब में जो तंतु होता है, वह किसका बना होता है ? उत्तर – टंग्स्टन का
  13. हवा में छोड़े जाने पर प्रक्षेपास्त्र किस तरह के पथ का अनुसरण करता है ? उत्तर – परवलयिक पथ
  14. प्रोटीन का सबसे अधिक समृद्ध स्रोत क्या होता है ? उत्तर – सोयाबीन
  15. ध्वनि तरंगें किससे होकर यात्रा नहीं कर सकती है ? उत्तर – निर्वात
  16. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) का मुख्यालय कहाँ है ? उत्तर – वियना
  17. यूनिसेफ का मुख्यालय कहाँ है ? उत्तर – न्यूयार्क में
  18. एन० पी० टी० का पूरा रूप क्या है ? उत्तर – न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफेरेशन ट्रीटी
  19. गाटा कामास्की का नाम किस खेल से संबंधित है ? उत्तर – शतरंज
  20. एन इंटिमेट स्टोरी’ शीर्षक वाली श्री टी० एन० शेषन की जीवनी किसने लिखी थी ? उत्तर – गोविन्द कुट्टी
  21. भारत में किस राज्य पर पिछले 35 वर्षों से अधिक अवधि से एक या दूसरा क्षेत्रीय दल शासन करता रहा है ? उत्तर – सिक्किम
  22. प्रारंभिक वैदिक काल किसके लिए उल्लेखनीय था ? उत्तर – कृषि सभ्यता
  23. सांची का स्तूप किसने बनवाया था ? उत्तर – अशोक
  24. जैन धर्म मुख्य रूप से अपनी किस विशेषता के कारण लोकप्रिय हुआ था ? उत्तर – ‘वर्ण’ व्यवस्था को बुराइयों से छुटकारा दिलाने में
  25. प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान ने भारत की यात्रा किसके शासन काल में की थी ? उत्तर – चन्द्रगुप्त द्वितीय
  26. औरंगजेब ने किस सिक्ख गुरु का वध करवाया था ? उत्तर – गुरु तेग बहादुर
  27. ऐलोरा और एलिफैन्टा में शैलकृत चैत्य किस काल की है ? उत्तर – राष्ट्रकूट
  28. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था ? उत्तर – कुतुबुद्दीन ऐबक
  29. शेरशाह सूरी इतिहास में किस रूप में प्रसिद्ध है ? उत्तर – महान प्रशासक
  30. मनसबदारी प्रथा किसने चलाई थी ? उत्तर – अकबर
  31. पहला विश्व युद्ध वार्सेलीस की संधि पर हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुआ था, वार्सेलीस किस देश में है ? उत्तर – फ्रांस
  32. कौन-सा राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था ? उत्तर – चोल
  33. गाँधीजी ने 1932 ई. में ‘आमरण अनशन’ तब शुरू किया जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने घोषणा की, कि ? उत्तर – दलित वर्ग के लिए विधानसभा में स्थान आरक्षित होंगे
  34. 1942 ई. में ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया ? उत्तर – महात्मा गाँधी
  35. असहयोग आंदोलन किनके द्वारा चलाया गया था ? उत्तर – महात्मा गाँधी के द्वारा
  36. अगर किसी भूमि पर वर्ष में एक से अधिक फसल पैदा की जाती है तो उस खेती को क्या कहा जाता है ? उत्तर – गहन खेती
  37. महानदी और कावेरी नदियाँ किस दिशा में बहती है ? उत्तर – पूर्व दिशा में
  38. पृथ्वी की गोलाकार छाया चन्द्रमा पर कब पड़ती है ? उत्तर – चन्द्रग्रहण के समय
  39. अंग्रेजों ने भारत में सर थॉमस रो को किसके शासन काल में भेजा था ? उत्तर – जहाँगीर
  40. भारत में रेडियो प्रसारण किस वर्ष शुरू हुआ था ? उत्तर – 1927 ई. में

यह भी पढ़े ::

Leave a Comment

error: Content is protected !!