Current Affairs 11th January 2021

techparimal news

Current Affairs 11th January 2021 : नमस्कार मित्रो ! करंट अफेर्स के इस सेक्शन में आप सब का हार्दिक स्वागत है | आज 11 जनवरी 2021 के रोज की इंटरनेशनल, नेशनल, राजकीय, खेल जगत इत्यादि की घटनाओ का ब्यौरा आप हम यहाँ लेकर आये है | यह सब माहिती आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी | तो प्रस्तुत है आज के दिन की सारी घटनाए |

Current Affairs 11th January 2021

  1. जम्मू-कश्मीर राज्य में भारी बर्फबारी के कारण उसे प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया गया है |
  2. पाकिस्तान के मशहूर शायर नसीर तुराबीका निधन हो गया है |
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय ने गणतंत्र दिवस पर सूरीनाम (चन्द्रिका प्रसाद संतोखी) देश के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आने का न्यौता दिया है |
  4. भारत सरकार ने मुकेश आघी, अरिवंद पुखान, नीलू गुप्ता, डॉ सुधाकर को भारतीय प्रवासी सम्मान प्रदान किया है |
  5. अमेरिका ने ताइवान देश से आपसी संपर्क बहाली के सभी प्रतिबन्ध हटा लिए हैं |
  6. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIMS) का 47 वा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा | जिस में केन्द्रीय स्वस्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन मौजूद रहेंगे |
  7. देशभर मे आज भारत के दुसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की 55 वी पुण्यतिथि मनाई जा रही है |
  8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16311 नए मामले सामने आये हैं |
  9. SIGNAL ऐप व्हाट्सएप मैसेजिंग ऐप को पीछे छोड़कर भारत का सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाला टॉप फ्री ऐप बन गया है |
  10. 10 जनवरी को विश्व भर में विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया है |

Current Affairs 11th January 2021

11. शिक्षा मंत्री ने हाल ही में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में प्रवासी बच्चों के प्रवेश, पहचान और सतत शिक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह कोविड-19 के कारण हुए व्यवधानों के प्रभाव को कम करने के लिए किया गया था।

12. पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में घोषणा की कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 2,200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जायेंगे।

13. DRDO के तहत कार्य करने वाले वाहन अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान ने हाल ही में नौसेना को TAPAS मानव रहित हवाई वाहन के लिए लैंडिंग गियर सिस्टम को सौंप दिया।

14. तमिलनाडु सरकार ने 9.69 लाख से अधिक कॉलेज छात्रों को प्रति दिन 2GB का मुफ्त डेटा कार्ड प्रदान किया। यह छात्रों को आसानी से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए किया जा रहा है।

15. यूके ने हाल ही में विकासशील देशों में COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियानों के लिए वैश्विक दाताओं से 1 बिलियन अमरीकी डालर जुटाए।

16. तूफान फिलोमेना के कारण पूरे स्पेन में दशकों में सबसे भारी बर्फबारी दर्ज की गयी।

17. दक्षिण अफ्रीका में कोरोनोवायरस के स्पाइक प्रोटीन में N501Y उत्परिवर्तन की पुष्टि के कारण इस स्ट्रेन को 501Y.V2 का नाम दिया गया है, गौरतलब है कि कोरोनावायरस शरीर के अंदर कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिये इसी प्रोटीन का उपयोग करता है।

18. एक हालिया अध्ययन ने वर्ष 2017 में जयपुर के मुकुंदपुरा गाँव में गिरे मुकुंदपुरा सीएम 2 (Mukundpura CM2) नामक एक  उल्कापिंड की खनिज विशेषताओं (Mineralogy) पर प्रकाश डाला है।

19. हाल ही में तमिलनाडु की एक राजनीतिक पार्टी द्वारा अपने चुनावी अभियान प्रचार के दौरान गृहिणियों को वेतन देने का वादा किया गया।

यह भी पढ़े ::

Leave a Comment

error: Content is protected !!