Today In History In Hindi – 20th February

techparimal news

Today In History In Hindi – 20th February : आज के दिन का इतिहास जाने हिंदी में | 20 फरवरी के दिन भारत और विश्वभर के इतिहास में घटी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो आप के जनरल नोलेज को बढ़ाएगी | Today In History In Hindi में हम हररोज आप के लिए कुछ रोचक जानकारी लेकर आते है | यह जानकारी में इतिहास से जुडी जानकारी एवं किसी महान व्यक्ति के जन्म और मृत्यु से जुडी जानकारी आप के लिए लेकर आते है | तो आइए जानते है आज के दिन की ऐतिहासिक घटाओ के बारे में |

Today In History In Hindi

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 फ़रवरी वर्ष का 51 वाँ दिन है। साल में अभी और 314 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 315 दिन)

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1547 – एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
  • 1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
  • 1833 – मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
  • 1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
  • 1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
  • 1847 – राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
  • 1868 – ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
  • 1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
  • 1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
  • 1933 – एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
  • 1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1940 – इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
  • 1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
  • 1947 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।
  • 1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
  • 1965 – नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
  • 1968 – मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
  • 1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
  • 1976 – मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
  • 1982 – कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
  • 1986 – सोवियत संघ द्वारा ‘सेल्युत-7’ की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ (शान्ति) का प्रक्षेपण।
  • 1987 -हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
    मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
  • 1988 – रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
  • 1989 – आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
  • 1999 -भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
    दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
  • 2001 -लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
    भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
  • 2000 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
  • 2002 – काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
  • 2003 – ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
  • 2007 – यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
  • 2008-रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
    अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
  • 2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
  • 2015 – स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।

Today In History In Hindi

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1945 – अनु कपूर, भारतीय अभिनेता
  • 1947 – जयन्त कुमार मलैया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश।
  • 1976 – रोहन गावास्कर, क्रिकेटर
  • 1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री
  • 1936 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
  • 1935 – एन. जनार्दन रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • 1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार
  • 1909 – अजय घोष – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।

Today In History In Hindi

20 फ़रवरी को हुए निधन

  • 1707 – मुग़ल शासक औरंगजेब का अहमदनगर।
  • 1972 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
  • 1985 – भवानी प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
  • 1950 – शरत चन्द्र बोस – स्वतन्त्रता सेनानी।

20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अरुणाचल प्रदेश दिवस।
  • मिजोरम दिवस।
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस

यह भी पढ़े ::

  1. आज का दिन – 18th फरवरी
  2. आज का दिन – 17th फरवरी
  3. आज का दिन – 16th फरवरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!