Current Affairs 5th January 2021

techparimal news

Current Affairs 5th January 2021 : नमस्कार मित्रो ! करंट अफेर्स के इस सेक्शन में आप सब का हार्दिक स्वागत है | आज 5 जनवरी 2021 के रोज की इंटरनेशनल, नेशनल, राजकीय, खेल जगत इत्यादि की घटनाओ का ब्यौरा आप हम यहाँ लेकर आये है | यह सब माहिती आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी | तो प्रस्तुत है आज के दिन की सारी घटनाए |

Current Affairs 5th January 2021

नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 का आयोजन किया गया

4 जनवरी 2021 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला परिषद ने राष्ट्रीय मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का आयोजन किया। कॉन्क्लेव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल एटॉमिक टाइम स्केल और भारतीय निर्देशक द्रव्य को राष्ट्र को समर्पित किया।

अंटार्कटिका के लिए 40वाँ भारतीय वैज्ञानिक अभियान लांच किया गया

4 जनवरी, 2021 को अंटार्कटिका के लिए 40वाँ भारतीय वैज्ञानिक अभियान लांच किया गया। इस अभियान को 43 सदस्यों के साथ गोवा से रवाना किया गया था।

TRIFED ने TRIFOOD पार्क स्थापित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए

TRIFED ने मध्य प्रदेश में TRIFOOD पार्क स्थापित करने के लिए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केंद्र के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

विनिर्माण क्षेत्र दिसंबर में मामूली सुधार दर्ज किया गया

क्रय प्रबंधक सूचकांक के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में पिछले महीने की तुलना में दिसंबर में मामूली सुधार हुआ। हालांकि, रोजगार सृजन कम रहा।

विश्व ब्रेल दिवस: 4 जनवरी

4 जनवरी, 2021 को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व ब्रेल दिवस मनाया।

अमेरिका में मलाला यूसुफजई छात्रवृत्ति अधिनियम पारित किया गया

अमेरिकी कांग्रेस ने हाल ही में मलाला यूसुफजई छात्रवृत्ति अधिनियम पारित किया है। यह अधिनियम पाकिस्तानी महिलाओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की संख्या का विस्तार करेगा।

तेमूर रादजाबोव ने Airthings मास्टर्स जीता

तेमूर रादजाबोव  ने 3 जनवरी, 2021 को एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज फाइनल जीता।

Current Affairs 5th January 2021

Read More :

2 thoughts on “Current Affairs 5th January 2021”

Leave a Comment

error: Content is protected !!