Current Affairs 3rd January 2021

techparimal news

Current Affairs 3rd January 2021 : नमस्कार मित्रो ! करंट अफेर्स के इस सेक्शन में आप सब का हार्दिक स्वागत है | आज 3 जनवरी 2021 के रोज की इंटरनेशनल, नेशनल, राजकीय, खेल जगत इत्यादि की घटनाओ का ब्यौरा आप हम यहाँ लेकर आये है | यह सब माहिती आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी | तो प्रस्तुत है आज के दिन की सारी घटनाए |

Current Affairs 3rd January 2021

विशेषज्ञ पैनल ने COVISHIELD को मंज़ूरी दी

2 जनवरी 2021 को विशेषज्ञ पैनल ने COVISHIELD वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया की अनुमति के लिए भेजा है। इस समिति ने आपातकालीन स्थिति में कई विनियामक स्थितियों के अधीन सीमित उपयोग के लिए COVAXIN की भी सिफारिश की है।

राष्ट्रीय पुलिस K-9 जर्नल का विमोचन किया गया

2 जनवरी 2021 को भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस K-9 जर्नल का विमोचन किया।

भारतीय सेना ने मानव अधिकार सेल का गठन किया

भारतीय सेना ने हाल ही में मेजर जनरल की अध्यक्षता में एक नया मानवाधिकार सेल बनाया है। उत्तर पूर्व और जम्मू-कश्मीर जैसे अशांत क्षेत्रों में भारतीय सेना के कामकाज में पारदर्शिता के लिए यह सेल बनाया गया है।

Current Affairs 3rd January 2021

IIM संबलपुर के स्थायी कैंपस की आधारशिला रखी गयी

2 जनवरी, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में IIM संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला रखी।

बूटा सिंह का निधन हुआ

2 जनवरी 2021 को कांग्रेस नेता बूटा सिंह का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1986 से 1989 तक राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा, वे राजस्थान से चार बार के सांसद थे। उन्होंने 1995 से 1996 के बीच केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण विभाग का भी कार्यभार संभाला। वे 2007 से 2010 के बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे। उन्हें 2004 से 2006 के बीच बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

भारतीय सेना 12 गश्ती नौकाओं की खरीद करेगी

भारतीय सेना ने बड़े जल निकायों की निगरानी के लिए 12 हाई-परफॉरमेंस पट्रोल बोट्स की खरीद को अंतिम रूप दिया है। इन नावों को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील में तैनात किया जायेगा।

पाकिस्तान सरकार ने पेशावर में राज कपूर और दिलीप कुमार के घर को खरीदेगी

2 जनवरी, 2021 को पाकिस्तान सरकार ने पेशावर में स्थित बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदने के लिए 2.35 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी। इन घरों को खरीद के बाद इन्हें संग्रहालय में परिवर्तित किया जायेगा।

कजाखस्तान ने मौत की सजा को समाप्त करने का निर्णय लिया

कजाकिस्तान ने हाल ही में मृत्युदंड की सजा को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

Read More ::

3 thoughts on “Current Affairs 3rd January 2021”

Leave a Comment

error: Content is protected !!